मुरादाबाद को मिली ऐतिहासिक सौगात! 100 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनेगा। बीजेपी नगर विधायक रितेश गुप्ता ने डीएम संग किया भूमि पूजन।

मुरादाबाद शहरवासियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है! अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूर-दूर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 34.67 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से 100 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनकर तैयार होगा। जो शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊँचाई देगा।
ये सौगात मुरादाबाद के बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता के अथक प्रयासों और लगन का नतीजा है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को हकीकत में बदलने के लिए दिन-रात मेहनत की, और आज ये सपना साकार होने की ओर बढ़ रहा है।

विधायक रितेश गुप्ता ने जिलाधिकारी अनुज सिंह और मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी के साथ मिलकर अस्पताल की नींव रखी। पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया गया और निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने भी इस मौके पर मौजूदगी दर्ज कराई। अस्पताल की ये 6 मंजिला भव्य इमारत 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगी, जिसमें हर मंजिल पर अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी:

ग्राउंड फ्लोर — इमरजेंसी, डायग्नोस्टिक, रेड और येलो जोन वार्ड
प्रथम तल — मातृत्व सेवाएं, न्यूबॉर्न क्रिटिकल केयर, वन स्टॉप सेंटर
द्वितीय तल — डायलिसिस यूनिट, आइसोलेशन रूम्स
तृतीय तल — आइसोलेशन वार्ड
चौथा तल — हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU)
पांचवां तल — आईसीयू (गंभीर मरीजों के लिए विशेष देखभाल)
छठा तल — ऑपरेशन थियेटर और रिकवरी सेवाएं

ये हॉस्पिटल अगले 18 महीनों में बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा। मतलब, जल्द ही मुरादाबाद के हर जरूरतमंद को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। विधायक रितेश गुप्ता का ये प्रयास साबित करता है कि अगर इरादा मजबूत हो और मेहनत सच्ची हो, तो बड़े-बड़े सपने सच हो सकते हैं। मुरादाबाद अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करने जा रहा है!

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें

अन्य खबर