मुरादाबाद नगर विधानसभा में विकास की बाढ़! बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता के अथक प्रयासों से मिली एक के बाद एक बड़ी सौगातें, 40 करोड़ रुपये की मंजूरी से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।

मुरादाबाद नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के निरंतर प्रयासों और कुशल नेतृत्व से क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। नगर आयुक्त श्री दिव्यांशु पटेल के साथ मिलकर उन्होंने शासन स्तर पर तमाम जरूरी प्रस्तावों को पास करवाया है, जिसके फलस्वरूप नगर विधानसभा को 40 करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत हुई है। इस धनराशि और शासन की मंजूरी से क्षेत्र में कई ऐतिहासिक और आधुनिक सुविधाएं विकसित होने जा रही हैं।

इनमें सबसे प्रमुख हैं:

आलीशान इंडोर स्टेडियम का निर्माण —

युवाओं को खेलकूद की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र खेल प्रतिभाओं का गढ़ बनेगा।

डिजिटल स्टडी सेंटर को मंजूरी —

छात्र-छात्राओं को आधुनिक डिजिटल शिक्षा और टेक्नोलॉजी आधारित अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी।

विशालकाय ऑडिटोरियम का निर्माण —

सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मेलनों और सामुदायिक आयोजनों के लिए भव्य जगह तैयार होगी।
इनके अलावा, चौधरी चरण सिंह चौक से गागन तक नाले का निर्माण कार्य भी शुरू होने जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में जल भराव की समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी और बारिश के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी।
विधायक रितेश गुप्ता ने अपर सचिव वित्त सहित शासन के उच्च अधिकारियों से लगातार समन्वय बनाकर सभी प्रस्तावों को मंजूरी दिलाई। उनके इस सक्रिय रवैये की वजह से नगर विधानसभा को एक साथ इतनी बड़ी-बड़ी सौगातें मिलना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

इन विकास कार्यों की खबर फैलते ही पूरे नगर विधानसभा क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल छा गया है। स्थानीय लोग विधायक रितेश गुप्ता और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह विकास कार्य क्षेत्र को नई पहचान देंगे।

बीजेपी नगर विधायक रितेश गुप्ता का संदेश:
“जनता की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। शासन से मिली ये सौगातें केवल शुरुआत हैं। आने वाले समय में और भी कई बड़े कार्य पूरे किए जाएंगे।” नगर विधानसभा के लोग इन सकारात्मक बदलावों का इंतजार कर रहे हैं। विकास की इस गति को बनाए रखते हुए क्षेत्र और आगे बढ़े।

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें

अन्य खबर