देश में गैस की मार: सपा का धमाकेदार तंज! नाले की गैस से चाय बनाकर सरकार को लगाया जोरदार झटका।

देश-प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर की भयंकर किल्लत ने हर घर की रसोई को ठंडा कर दिया है। लोग चूल्हा जलाने को तरस रहे हैं, और केंद्र सरकार बस “कोई कमी नहीं” का राग अलाप रही है। इसी हाहाकार पर समाजवादी पार्टी ने एकदम फटाफट और करारा विरोध दर्ज किया – वो भी ऐसा कि सरकार के मंत्री भी शर्म से पानी-पानी हो जाएं!

सपा युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर अनोखा प्रदर्शन किया। चूल्हे का पाइप सीधे नाले में ठूंस दिया और उसी गंदी, बदबूदार नाले की गैस से चाय उबालने की कोशिश की! ये कोई मजाक नहीं – ये था सरकार की नाकामी पर सीधा हमला, जैसे चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हों: “अब तो नाले की गैस ही बचेगी, उसी से चाय पी लो!”कार्यकर्ताओं के हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर लहरा रहे थे, जिन पर लिखा था –”LPG गैस को कहिए बाय-बाय! आइए, पीजिए नाले की गैस की चाय!”

ये लाइनें सुनते ही पूरा माहौल गर्म हो गया! राहुल सिंह और सपा के युवा योद्धा जोर-जोर से नारे लगा रहे थे – सरकार की “सबका साथ, सबका विकास” वाली बातों का मजाक उड़ाते हुए। जब गरीब-मजदूर-मध्यम वर्ग की रसोई में आग नहीं जल रही, “जनता का चूल्हा ठंडा है, घरों में हाहाकार मचा है, लेकिन सरकार अफवाह बता रही है! हमने नाले की गैस से चाय बनाकर दिखा दिया – क्या अब यही ‘विकसित भारत’ का नया फॉर्मूला है? मोदी जी बताएं, जनता कब तक इंतजार करे?

ये प्रदर्शन सिर्फ एक घटना नहीं – पूरे यूपी और देश में सपा की तरफ से चली बड़ी मुहिम का हिस्सा है। जब कांग्रेस, TMC, सपा सब मिलकर संसद से सड़क तक आवाज उठा रहे हैं, तो सरकार की चुप्पी अब और नहीं चलेगी। जनता की तकलीफ अनसुनी नहीं रहेगी!

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें

अन्य खबर