बीजेपी मेयर की जमीन पर बुलडोजर चला। सत्ताधारी खेमे में भूचाल! धीमरी गांव में मचा कोहराम, अब पीतल फैक्ट्री पर भी टंगी तलवार!

कटघर थाना क्षेत्र के धीमरी गांव में सुबह-सुबह जिला प्रशासन ने बुलडोजर उतार दिया और मचा दिया भारी हड़कंप! जी हां, बात उसी बीजेपी मेयर विनोद अग्रवाल की है, जिनकी बताई जा रही जमीन पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्यवाही की। साथ ही बीजेपी नेता ऋषिपाल सिंह के भाई और अमित चौधरी की भी जमीन कथित तौर पर सरकारी जमीन पर कब्जे वाली बताई जा रही है। सत्ताधारी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं ने सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया हुआ था, बाउंड्री बनाई, निर्माण कराया – लेकिन अब वही बुलडोजर उनकी बाउंड्री को तोड़ रहा है!

भाजपाइयों की बाउंड्री टूटते देख भाजपा नेताओं में हड़कंप मच गया है। लोग कह रहे हैं अब तो सत्ताधारी खेमे में भी भूचाल आ गया! सूत्रों की मानें तो कल या अगले कुछ दिनों में बीजेपी मेयर विनोद अग्रवाल की पीतल फैक्ट्री पर भी बुलडोजर चल सकता है। हां, वही फैक्ट्री जिस पर कब्जे का इल्जाम लग रहा है। प्रशासन की यह सख्ती देखकर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं में खलबली मच गई है। एक तरफ “बुलडोजर राज” का ढिंढोरा पीटते हैं, दूसरी तरफ अपनी जमीन पर बुलडोजर देखकर हो रहे परेशान! धीमरी इलाके में आज बुलडोजर की आवाज गूंजी तो आसपास के लोग भी डर गए। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की यह कार्रवाई कितनी आगे जाएगी, यह देखना बाकी है। लेकिन फिलहाल बीजेपी के अपने मेयर और नेताओं के चेहरे पर पसीना छूट रहा है।

क्या यह “अपनों पर भी बुलडोजर” का नया दौर शुरू हो गया? या सिर्फ दिखावा? जनता की नजरें टिकी हुई हैं!

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें

अन्य खबर