बाल दिवस पर डीएमआर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेष पहल। बच्चों के बेहतर दिमागी विकास और स्वास्थ्य के प्रति अभिभावक हों सजग: डॉ. मंजेश राठी

बाल दिवस के अवसर पर पीली कोठी, सिविल लाइन्स स्थित डीएमआर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बाल स्वास्थ्य, नवजात शिशु देखभाल और बाल न्यूरोलॉजी पर केंद्रित विशेष परामर्श एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल का वातावरण बाल-सुलभ और आत्मीय रहा। वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मंजेश राठी ने ओपीडी में आए नन्हे-मुन्ने बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें चॉकलेट व उपहार देकर उत्साहित किया।

परामर्श सत्र के दौरान डॉ. राठी ने बच्चों की न्यूरोलॉजिकल जांच, रिफ्लेक्सेस तथा शारीरिक व मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों का गहन परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से दोस्ताना अंदाज में बातचीत कर उनकी झिझक दूर की और अभिभावकों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

अभिभावकों को संबोधित करते हुए डॉ. मंजेश राठी ने कहा, “बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी शुरुआती उम्र में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ दिमागी विकास (न्यूरो डेवलपमेंट) पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है।”
अस्पताल की ओर से सभी बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें