बिना परमिशन का विशाल मेला: करूला में खतरनाक झूलों से आम लोगों की जान पर खतरा!

कटघर थाना क्षेत्र के करूला गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ही एक विशाल मेला लगा दिया गया है। आबादी वाले इलाके के बीच लगे इस मेले में कई बड़े-बड़े झूले लगाए गए हैं, जिनकी फिटनेस और सुरक्षा का कोई अता-पता नहीं है। वही फायर विभाग की NOC की भी कोई सूचना नहीं है।

ये झूले देखने में आकर्षक जरूर लगते हैं, लेकिन असलियत में ये बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं। बिना किसी तकनीकी जांच और सरकारी परमिशन के लगाए गए ये झूले किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन दोनों ही इस अवैध मेले से अनजान नजर आ रहे हैं, या फिर जानबूझकर अनदेखी कर रहे हैं। लगता है जैसे दोनों पक्ष बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हों।

प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में पहले भी ऐसे अवैध मेलों में गंभीर हादसे हो चुके हैं, फिर भी पैसे के लालच में ठेकेदार और मेला आयोजक आम आदमी की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर लगाए जा रहे ये मेले न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि पूरी तरह से जनसुरक्षा के लिए खतरा भी बन चुके हैं।

प्रशासन को तुरंत इस मेले पर कार्रवाई करनी चाहिए और असुरक्षित झूलों को तुरंत हटाना चाहिए, वरना कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही स्थिति हाथ से निकल सकती है।

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें