मुरादाबाद में इन दिनों विनोद अग्रवाल का नाम विकास की चर्चाओं में सबसे आगे है। अग्रवाल परिवार की नगर निगम से पुरानी और गहरी जुड़ाव है। पहले उनकी पत्नी बीना अग्रवाल मेयर रहीं। उनके निधन के बाद विनोद अग्रवाल खुद इस पद पर आए और लगातार जनता का भरोसा जीतते रहे।
मेयर बनने के बाद उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए। हनुमान वाटिका, संविधान पार्क, राम वाटिका और त्रिशूल युद्ध स्मारक जैसे कामों ने शहर की सूरत बदली। ये सिर्फ नाम के प्रोजेक्ट नहीं रहे, बल्कि शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बने। प्रदेश के कई बड़े नेता मुरादाबाद का विकास देखने आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अन्य जिलों के सामने मुरादाबाद की मिसाल रखी। मंत्री दयाशंकर सिंह ने तो शहर को “सपनों का शहर” तक कह दिया।
विकास का यह सफर आसान नहीं रहा। सत्ता के अंदर से भी विरोध और साजिशों के आरोप लगे, लेकिन विनोद अग्रवाल ने काम जारी रखा। नगर निगम के साथ मिलकर वे शहर को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित करने की कोशिश करते दिखे।
आज मुरादाबाद में मेयर की कुर्सी की बात छिड़े तो जनता का पहला नाम अभी भी अग्रवाल परिवार ही आता है। विकास के इन कामों ने शहर को नई पहचान दी है, भले ही रास्ते में चुनौतियां कम न रही हों।
Author: Deep chandra Joshi
News







