मुरादाबाद: हत्या के बाद भी पुलिस गहरी नींद में, सिविल लाइन में खुलेआम चल रहा नशे का कारोबार; चौकी प्रभारी की मिलीभगत का आरोप

मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में नशे के अड्डे में हुई हत्या की घटना के बावजूद पुलिस सतर्क नहीं हुई है। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। रामगंगा विहार चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर नशे का खेल निर्बाध रूप से चल रहा है।

शाम होते ही सेल टैक्स कॉम्प्लेक्स के आसपास शराबियों की महफिल सज जाती है। लोग खुलेआम शराब पीते दिखते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नजर नहीं आती। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चौकी प्रभारी दीपक पंवार की मिलीभगत से यह नशे का खेल चल रहा है।

नशेड़ी न सिर्फ शराब पीते हैं, बल्कि आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ और आम लोगों से बदसलूकी भी करते हैं। इलाके में अशांति का माहौल बना हुआ है। सब कुछ जानने और देखने के बावजूद सिविल लाइन पुलिस ने आंखें मूंद रखी हैं।

मझोला में हुई हत्या के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। नशे के अड्डों पर छापेमारी या रोकथाम की कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि आखिर पुलिस क्यों चुप है और नशे का यह कारोबार इतनी आसानी से कैसे चल रहा है।

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें