11 जुलाई से शुरू हो रही कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को अलग अनुभव मिलने वाला है। इस बार नगर निगम मुरादाबाद द्वारा कावड़ यात्रियों को आस्था के साथ दिव्य भक्ति अनुभव देने तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर निगम द्वारा कांठ रोड को भव्य और दिव्य रूप दिया जा रहा है। कांठ रोड पर शिव दरबार पथ तैयार किया जा रहा है। मेयर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल की जोड़ी कांठ रोड पर भव्य शिव मूर्ति तैयार करा रही है। शिव की ये मूर्ति दक्षिण भारत मैं बनी शिव मूर्ति की तर्ज पर बनाई जा रही है। कांठ रोड पर भटावली के पास शिव दरबार पथ का निर्माण बेहद तेजी से चल रहा है।
30 जून तक पुराना होना है काम

कांठ रोड पर आदि शिव की 30 फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित होनी है। इस मूर्ति के साथ त्रिशूल, डमरू और विशालकाय नंदी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। रात के समय यह क्षेत्र भक्ति और आस्था की रोशनी से जगमगा उठेगा। शिव की यह मूर्ति 70 लाख रुपए के बजट से तैयार की जा रही है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल का कहना है कि मूर्ति के साथ की यहां एक शेड का निर्माण भी किया जाएगा। जहां कावड़ियों के लिए खाने पीने और आराम के पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
Author: Deep chandra Joshi
News











