रामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। यह वारदात थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला गुर्जरटोला की है। यहां निहाल नामक युवक की ग्राम धनपुरा निवासी गुलबशा से शादी तय थी। परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। घर में मंडे का कार्यक्रम चल रहा था।

खुशी का माहौल बदला मातम मैं।
अचानक से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जब निहाल को एक फोन कॉल आई। परिजनों के अनुसार, निहाल को कॉल करने वाले ने खुद को दुल्हन का चचेरा भाई सद्दाम बताया। युवक ने कहा कि कपड़े लेने बाहर आ जाए। निहाल जैसे ही घर से बाहर निकला, वहां दो युवक बाइक पर सवार मिले। वे निहाल को बीच में बिठाकर ले गए और फिर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस कर रही लड़की की संलिप्तता की जांच।
पुलिस इस पूरे मामले मैं लड़की की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। वहीं युवक का शव
शव को ग्राम नलो वाली मिलक के एक खेत में फेंक कर दोनों आरोपी फरार हो गए। जब निहाल देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान होकर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन पक्ष के लोगों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश कबूल कर ली और शव बरामदगी की जगह बता दी। पुलिस ने शव खेत से बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी सद्दाम व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से शादी का घर मातम में बदल गया। इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Author: Deep chandra Joshi
News











