मुरादाबाद। शनिवार का दिन DMR हॉस्पिटल के लिए सचमुच गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक साबित हुआ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे ने संस्थान का औपचारिक दौरा किया। उनके आगमन पर हॉस्पिटल परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल छा गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. मंजेश राठी और उनकी पत्नी डॉ सुषमा राठी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कैबिनेट मंत्री का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
कैबिनेट मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति को DMR हॉस्पिटल परिवार ने संस्थान के लिए प्रेरणादायी और गौरवपूर्ण क्षण बताया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक व किफायती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में संस्थान की दृढ़ प्रतिबद्धता पर विशेष जोर दिया गया।
चेयरमैन डॉ. मंजेश राठी ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट, भरोसेमंद और मानवीय सेवाएं प्रदान करना DMR हॉस्पिटल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसेवा और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए मिले मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन संस्थान के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे के आगमन से हॉस्पिटल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों और पूरे संस्थान में उत्साह का नया संचार हुआ। सभी ने इसे संस्थान की प्रगति और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की स्वीकारोक्ति के रूप में देखा। DMR हॉस्पिटल परिवार इस महत्वपूर्ण दौरे को अपनी सेवा भावना को और मजबूत करने का अवसर मान रहा है।
Author: Deep chandra Joshi
News










