एसपी सिटी रणविजय सिंह की अनोखी और सराहनीय पहल: भीषण गर्मी में महिला थाने के बाहर राहगीरों को शरबत पिलाकर दी राहत। सिविल लाइंस चौराहा पर पुलिस की इंसानियत की कहानी

पुलिस महकमा आम तौर पर कानून-व्यवस्था के लिए जाना जाता है। लेकिन आज सिटी एसपी रणविजय सिंह ने अपनी अनोखी पहल से पुलिस की छवि को इंसानियत और सेवा का नया आयाम दिया। महिला थाने के बाहर सिविल लाइंस चौराहा पर एसपी सिटी रणविजय सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राहगीरों, मजदूरों, दुकानदारों और आम नागरिकों को ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई। प्रचंड धूप और उमस भरी गर्मी में पसीने से तर-बतर हो रहे लोगों के चेहरे पर इस पहल से मुस्कान लौट आई।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने स्वयं इस मुहिम की अगुवाई की। उनके साथ सिविल लाइंस के सीओ अभिनव द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी और अन्य जवान पूरे उत्साह के साथ शामिल रहे। थाने के बाहर टेबल लगाकर शरबत के ग्लास तैयार किए गए और हर राहगीर को न सिर्फ शरबत पिलाया गया, बल्कि गर्मी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूकता भी फैलाई गई।

देशभर में इन दिनों हीटवेव का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। ऐसे में आमजन के साथ खड़े होकर पुलिस द्वारा की गई यह पहल न सिर्फ राहत पहुंचा रही है, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का भी काम कर रही है। एसपी रणविजय सिंह ने इस अवसर पर कहा, “पुलिस का काम सिर्फ अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है। हम जनता की सेवा के लिए हैं। गर्मी के इस मौसम में अगर हम थोड़ी सी राहत दे सकें तो यह हमारा सौभाग्य है।”

सीओ अभिनव द्विवेदी ने भी इस मुहिम को सराहते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी जन-सेवा की पहल जारी रखी जाएगी राहगीरों ने इस पहल की भरपूर सराहना की। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया, “आजकल पुलिस को सिर्फ डर के नाम से जानते थे, लेकिन आज एसपी साहब और उनकी टीम ने शरबत पिलाकर दिल जीत लिया।” एक मजदूर ने कहा, “धूप में काम करते-करते हालत खराब हो रही थी। पुलिस वालों ने खुद आगे बढ़कर शरबत दिया, बहुत अच्छा लगा।
पुलिस बल की यह संवेदनशीलता न केवल गर्मी के मौसम में राहत दे रही है, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास का पुल भी बना रही है।

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें

अन्य खबर

ब्राह्मण समाज के उत्थान, सुरक्षा एवं संगठन पर गहन चिंतन: जिलाध्यक्ष रजत शर्मा ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से की विशेष भेंट, प्राप्त किया आशीर्वाद