मुरादाबाद, 25 जून 2026
आंखों की बेहतरीन सुविधाओं को और आगे ले जाते हुए ओरेकल आई हॉस्पिटल, मुरादाबाद में आज अत्याधुनिक ड्राई आई क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। यह क्लिनिक खासतौर पर आंखों के सूखेपन (Dry Eye Disease) की सटीक जांच और आधुनिक उपचार के लिए बनाया गया है।
क्लिनिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री आकाश पाल जी (जिलाध्यक्ष, भाजपा मुरादाबाद) और डॉ. राज कमल गुप्ता (विश्व हिंदू परिषद) के कर-कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, डॉक्टर्स और नेत्र विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।
आजकल मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर के लगातार इस्तेमाल से ड्राई आई की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बच्चे, युवा, ऑफिस जाने वाले लोग और बुजुर्ग — हर उम्र के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। जलन, चुभन, लालिमा, धुंधलापन और आंखों में जल्दी थकान इसके आम लक्षण हैं।
इसी समस्या को देखते हुए ओरेकल आई हॉस्पिटल ने नवीनतम तकनीक और उन्नत मशीनों से लैस ड्राई आई क्लिनिक शुरू किया है। यहां मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर्स का परामर्श, विस्तृत जांच और व्यक्तिगत उपचार योजना मिलेगी।
डॉ. गिरजेश केन ने कहा कि समय पर ड्राई आई का इलाज न करवाने से व्यक्ति की काम करने की क्षमता और जीवन की गुणवत्ता दोनों प्रभावित हो सकती है। इसलिए आंखों में कोई भी असुविधा महसूस होने पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
यह नया क्लिनिक मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा का नया विकल्प साबित होगा।
Author: Deep chandra Joshi
News










