बीजेपी पार्षदों ने मेयर विनोद अग्रवाल के खिलाफ खोला मोर्चा, जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप!

मुरादाबाद ।। बीजेपी के दर्जनों पार्षदों ने मेयर विनोद अग्रवाल के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। मेयर पर आरोपों की बौछार करते हुए पार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सबसे गंभीर आरोप वार्ड 12 के पार्षद प्रशांत ने लगाया है, जिन्होंने मेयर पर जान से मारने की धमकी देने का सीधा आरोप लगाया।
प्रशांत ने बताया कि मेयर विनोद अग्रवाल ने उन्हें ट्रेन की दोनों पटरियों के बीच फेंककर मारने की धमकी दी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि “अगर मेरे साथ कोई अप्रिय घटना घटी तो मेयर विनोद अग्रवाल ही जिम्मेदार होंगे।”पीड़ित पार्षद प्रशांत ने यह भी बताया कि 12 तारीख को हुई कार्यकारिणी की बैठक में वे जानबूझकर नहीं पहुंच सके, क्योंकि माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था।

बीजेपी पार्षदों का कहना है कि मेयर विनोद अग्रवाल आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। महिला पार्षदों के साथ तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना आम बात हो गया है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर सत्ता के नशे में हैं और अपनी ही पार्टी के पार्षदों को तौलने-ताड़ने में लगे रहते हैं। “मेयर विनोद अग्रवाल ने मुझे ट्रेन की पटरी के बीच मारने की धमकी दी है। अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो वो जिम्मेदार होंगे। हमारी महिला पार्षदों के साथ भी वो बदतमीजी करते हैं।”

“मेयर साहब हर दिन हम पार्षदों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। हम इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से मेयर और बीजेपी पार्षदों के बीच तनाव चल रहा था, जो अब खुलकर सामने आ गया है। पार्षदों का आरोप है कि मेयर अपनी मनमानी चला रहे हैं और पार्टी के कार्यकर्ताओं व पार्षदों की उपेक्षा कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने मेयर से तुरंत माफी मांगने और अपने व्यवहार में सुधार करने की मांग की है। अन्यथा आगे और बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। अभी देखना यह है कि मेयर विनोद अग्रवाल इस गंभीर आरोप पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और बीजेपी की जिला व प्रदेश इकाई इस विवाद को कैसे सुलझाती है।

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें

अन्य खबर

ब्राह्मण समाज के उत्थान, सुरक्षा एवं संगठन पर गहन चिंतन: जिलाध्यक्ष रजत शर्मा ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से की विशेष भेंट, प्राप्त किया आशीर्वाद