शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1200 और निफ्टी 395 अंकों की तेजी के साथ बंद

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tata motors, hcl tech, eternal, adani

Photo:PTI गुरुवार को बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

Share Market Closing 15th May, 2025: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज शुरुआती कारोबार में बाजार लाल निशान में था और लंबे समय तक नेगेटिव में ही ट्रेड करता रहा। हालांकि, दोपहर 1 बजे के आसपास जब ये हरे निशान में आया तो इसने अपनी तेजी को अंत तक बनाए रखा और आखिर में बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 1200.18 अंकों (1.48%) की तेजी के साथ 82,530.74 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई की निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 395.20 अंकों (1.60%) की शानदार बढ़त के साथ 25,062.10 अंकों पर बंद हुआ।

टाटा मोटर्स के शेयरों में धमाकेदार तेजी

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और 1 कंपनी का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की 50 में से 49 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 1 कंपनी का शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। जबकि, एक कंपनी का शेयर बिना किसी गिरावट के बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 4.16 प्रतिशत की बढ़त और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

एचसीएल टेक, अडाणी पोर्ट्स में बड़ी बढ़त

आज हरे निशान में बंद होने वाली सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में एचसीएल टेक (3.37 प्रतिशत), अडाणी पोर्ट्स (2.60 प्रतिशत), एटरनल (2.36 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (2.17 प्रतिशत), रिलायंस इंडस्ट्रीज (2.07 प्रतिशत), एशियन पेंट्स (2.04 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (1.88 प्रतिशत), अल्ट्राटेक सीमेंट (1.62 प्रतिशत), भारती एयरटेल (1.61 प्रतिशत), सनफार्मा (1.55 प्रतिशत), टेक महिंद्रा (1.48 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.36 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.32 प्रतिशत), इंफोसिस (1.30 प्रतिशत), लार्सन एंड टुब्रो (1.22 प्रतिशत), पावरग्रिड (1.20 प्रतिशत) के नाम शामिल हैं।

एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस में भी तेजी

इनके अलावा, आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.17 प्रतिशत,  प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.12 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.00 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.92 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.91 प्रतिशत, टीसीएस 0.89 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.81 प्रतिशत, आईटीसी 0.73 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.66 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

Latest Business News

Source link

Deep chandra Joshi
Author: Deep chandra Joshi

News

ताजा खबरें

अन्य खबर